ghumakkad
रविवार, 12 जून 2011
मसूरी में घुमक्कड़
तारीख थी १२ जून २०११, दिन था रविवार...एक हफ्ते बाद दोस्त की शादी थी...बहुत इंतजार था दोस्त की शादी का क्योंकि शादी थी लैंसडाउन में...लेकिन...ऑफिस के सहयोगी को आपात छुट्टी लेनी पड़ी जिस कारण मेरा लैंसडाउन जाने का प्लान कैंसिल हो गया...दिमाग खराब हो गया मेरा मैंने सोचा अब क्या होगा...सपने टूटते दिख रहे थे मुझे॥लेकिन अचानक ख्याल आया शादी के बहाने ही तो लैंसडाउन घूमने जाना था...शादी कैंसिल हुई तो क्या घूमने तो जा ही जा सकता है...थोड़ा सा सोचा और प्लान बन गया मसूरी जाने का...अगले दिन मेरी शिफ्ट दोपहर १२ से रात ९ बजे तक की थी...शिफ्ट खत्म होते ही रात १०.३० बजे पहुंच गया गाजियाबाद के मोहन नगर तिराहे पर...उत्तराखंड जाने वाली सभी बसें मोहन नगर से ही होकर गुजरती हैं...
सदस्यता लें
संदेश (Atom)